फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू टिकैत की पंचायत में किसानों ने उठाए कई मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। किसानों की समस्याओं, मांगों और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर बुधवार की शाम कांठ के गांव नया गांव अकबरपुर चैदरी में हुई भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत में किसानों ने समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। किसानों ने मांगों के पूरा नहीं होने पर नाराजगी भी जताई और एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

कांठ के नया गांव अकबरपुर चैदरी में भाकियू टिकैत के जिला मंत्री डॉ. सुशील कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित पंचायत में राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह, जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार उर्फ अंगद चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किए। किसानों को संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को बताते हुए मजबूती पर जोर दिया। साथ ही किसानों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।
पंचायत में किसानों ने अतिवृष्टि और खादर क्षेत्र में रामगंगा नदी से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने, प्रभावित कृषकों के किसान क्रेडिट कार्ड का ऋण माफ कराने, नगर में अस्थाई अतिक्रमण को हटवाकर जाम की समस्या की समस्या से निजात दिलाने, रोडवेज बसों का ठहराव बस स्टैंड पर ही कराए जाने, बिजली के स्मार्ट मीटरों को हटवाकर सामान्य मीटर लगवाने, थाने के सामने ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर वाहन चालकों को परेशान नहीं करने और क्षतिग्रस्त फसलों का आकलन सही ढंग से कराने आदि मांगों को जोरदार ढंग से उठाया गया।
विज्ञापन

पंचायत के अंत में भाकियू पदाधिकारियों ने एसडीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार कपिल कुमार आजाद को सौंपा। मांगों के जल्द पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। संचालन जिला मंत्री डॉ. सुशील कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुदेश कुमार, नागेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, जिला सचिव वीर सिंह ढाका, समरपाल सिंह, सुरजीत ढाका, तेजपाल सिंह, रामौतार सिंह, अनोज कुमार, मोमीन शाह, सुल्तान अहमद, सिफ्ते हसन, सुशील बिश्नोई, दयाराम सैनी, मंगलू सिंह व राजकुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें