फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसानों ने बैंक के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। कैश न होना बताकर किसान के खाते से धनराशि निकालकर न देने पर किसानों ने सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक पर विरोध प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों को खाताधारकों को परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अगवानपुर निवासी एवं भाकियू के प्रदेश प्रमुख महासचिव जाहिद हुसैन के नेतृत्व में शुक्रवार को कई किसान अगवानपुर में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बाहर जमा हुए। यहां नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसान कय्यूम का उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (पूर्व में प्रथमा बैंक) में खाता है। कय्यूम अपने खाते से दो लाख रुपये निकालने गए तो कैशियर ने बैंक में कैश (नकद राशि) न होना बताकर लौटा दिया।
इससे पहले वह 28 और 29 जनवरी को भी बैंक गए थे, तब भी यही कहकर लौटा दिया था। कय्यूम की शिकायत पर किसान शुक्रवार को प्रदर्शन करने पहुंचे। किसानों ने कैशियर पर बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया। जाहिद ने बताया कि परेशान करने वाले कर्मचारियों की शिकायत पुलिस से की गई है। इसके बाद शाखा के उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें