फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एमडीए के भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमडीए द्वारा 11 गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव के विरोध में किसानों ने ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की जिला यूनिट के बैनर तले प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने मांग से संबंधित डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव को साैंपा।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संबंधित गांवों के कई किसान शुक्रवार की सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) के बैनर तले डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर एमडीए प्रशासन द्वारा 11 गांवों की 1250 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण का विरोध किया गया। वक्ताओं ने इस संबंध में 23 जून 2023 को जारी की गई अधिसूचना को निरस्त करने व रजिस्टर्ड बैनामे से खरीदे गए भूखंडों पर मकान बनाने के लिए नक्शा पास करने की मांग की। ऐसा न होने पर 23 जून 2025 को डीएम कार्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी।
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष हरिकिशोर सिंह, अविनाश चंद्र, मो. गौरी, नेतराम भारती, हरिश्चंद्र , संतोष कुमार, दीपक अग्रवाल, संजीव सैनी, पप्पू, नीलम सक्सेना, डीएस बोहरा, शिवलाल, सिद्धार्थ, शुशील कुमार, श्याम सुंदर, रिजवान अली, रूबी खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें