फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पॉश मशीन में खराब होने से किसान हुए परेशान

Tue, 14 Jul 2026 11:09 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर स्थित सहकारी विकास समिति के खाद गोदाम पर खाद वितरण के दौरान पॉश मशीन में खराबी जाने से खाद लेने आए किसानों को कई घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गोदाम पर आने वाले उन्हीं किसानों को खाद मिल पाता है जिनका पॉश मशीन पर अंगूठा लगने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाती है। मंगलवार दोपहर किसान रामवीर टांडा अमरपुर,पिंटू सिंह नवैनी गददी, राजीव कुमार नारायनपुर, लाखन सिंह चक हबीबपुर, विजयपाल सिंह महमूदा नगला, खिलेंद्र सिंह भिड़वारी, सुरेंद्र सिंह मुंडिया आदि किसान खाद गोदाम पर इस बात को लेकर हंगामा कर रहे थे कि भीषण गर्मी में कई घंटे की प्रतीक्षा के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है। खाद वितरण कार्य में लगे गन्ना परिषद के पर्यवेक्षक आशीष शुक्ला ने बताया कि पॉश मशीन में अचानक तकनीकि कमी आ गई है। जैसे ही मशीन काम शुरू कर देती है तभी पॉश मशीन पर किसान का अंगूठा लगवाया जाता है। अब तक 15 किसानों को खाद का वितरण किया जा चुका है।
गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि पॉश मशीन वाली संबंधित साइड में तकनीकि कमी आने से किसानों को थोड़ी सी परेशानी हुई लेकिन दोपहर बाद समस्या का समाधान करा दिया गया। सहकारी गन्ना विकास समिति के सभापति चौधरी विजयपाल सिंह ने बताया कि गन्ना परिषद और गन्ना समितियों के कर्मियों को पहले ही यह निर्देश दिए जा चुके हैं कि समिति गोदाम पर आने वाले किसानों को खाद मिलने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उधर भाकियू टिकैत बिलारी तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव का कहना है कि बिलारी क्षेत्र की सभी सहकारी संस्थाओं पर ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि किसानों को खाद लेने में अनावश्क परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें