फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने डीएम कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) से जुड़े किसानों ने डीएम कार्यालय पर एक घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। किसान प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने और बिजली सहित अन्य ऋणों को माफ करने की मांग कर रहे थे। यूनियन से जुड़े लोगों ने इस मामले में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा और धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने आंबेडकर पार्क में पहले पंचायत की। यहां से जुलूस की शक्ल में किसान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। डीएम के मौजूद नहीं रहने पर किसानों ने कार्यालय के सामने धरना देना शुरू किया। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा है कि बारिश नहीं होने से प्रदेश के किसानों की फसलें सूख गई हैं। धान, उड़द और गन्ने की एक तिहाई फसलें नष्ट हो गई हैं। आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ साथ किसानों को अपने कर्ज का भुगतान करना मुश्किल हो गया है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर किसानों ने प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने, सभी तरह की वसूली एक साल तक स्थगित करने, ऋषि ऋणों पर ब्याज और बिजली बिल को माफ करने, अगली फसल की बुआई के लिए राहत के रुप में प्रत्येक किसान को दस हजार रुपये एकड़ की राहत के साथ नि:शुल्क बीज देनेे के अलावा अन्य मांग की हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा, मंडल सचिव मोहम्मद दानिश जिला उपाध्यक्ष पंकज चौधरी, शमशेर, राजवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, बहोरन, शंकर सिंह आदि किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें