फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गन्ना सर्वे के विरोध में किसानों का हंगामा, चीनी मिल के सुपरवाइजर को विरोध कर वापस भेजा

Wed, 04 Jun 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा खालसा मैं गन्ने सर्वे के लिए पहुंचे त्रिवेणी शुगर मिल के सुपरवाइजर को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। सर्वे कार्य बीच में ही छोड़कर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गांव के किसानों का कहना है कि त्रिवेणी शुगर मिल में कुछ खास प्रजातियां 14201, 15023, 118 , 980141 आदि प्रजातियों का ही गन्ना सर्वे कर रही है। जबकि अन्य प्रजातियां के गन्ने का चीनी मिल की टीम सर्वे नहीं कर रही है। यह आरोप लगाते हुए किसान भड़क गए। उन्होंने गांव में गन्ना सर्वे के लिए पहुंचे त्रिवेणी शुगर मिल के सुपरवाइजर को घेर लिया। विरोध प्रदर्शन कर हंगामा किया। किसानों को दाबा है कि उन्होंने सुपरवाइजर से सर्वे मशीन छीन ली और उसे वहां से बिना सर्वे के ही भगा दिया।
इस दौरान किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है शुगर मिल के इस सर्वे नीति से उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सभी प्रजातियों का गन्ना सर्वे नहीं कराया तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। किसानों के विरोध के कारण शुगर मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस संबंध में शुगर मिल के गन्ना महा प्रबंधक टीएस यादव का कहना है कि किसानों का विरोध का कारण उनकी समझ में नहीं आया है। वह किस बात का विरोध कर रहे हैं इस संबंध में बुधवार को गांव जाकर किसानों से वार्ता करेंगे। उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। गन्ना सर्वे का विरोध करने वाले किसानों में भूरे, धीरज, रोहित, सत्यव्रत सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें