फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने जेई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

नगर पंचायत महमूदपुर माफी में मंगलवार दोपहर भीषण गर्मी में बिजली कटौती से नाराज किसानों ने जेई जयवीर सिंह व उनकी टीम पर पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। उस समय जेई अपनी टीम के साथ महमूदपुर माफी बिजलीघर के पास चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन




बिजली कटौती से गुस्साए लोग पहले बिजलीघर पर पहुंचे थे। वह कर्मियों ने बताया कि जेई गांव में चेकिंग के लिए गए हैं। इस पर किसान व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। वहां जेई व टीम के साथ नोंकझोंक हुई। जेई ने बताया कि तेज हवा के कारण 33 केवी की लाइन टूट गई है। इस कारण सप्लाई बाधित है। इस पर लोग भड़क गए और उन्होंने जेई समेत टीजी-2 आशीष कुमार, लाइनमैन इमरान व एक अन्य को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। विद्युत कर्मियों ने विरोध किया तो लोग और भड़क गए। उन्होंने ईंट पत्थरों से हमला किया। इससे जेई के सिर में चोट आई है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल जेई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मामले में भूरा, चोखे, डॉ. पप्पू समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अधिशासी अभियंता और एसडीओ ने घायल जेई से घटना की जानकारी ली है। वहीं ग्रामीणों ने मारपीट में किसान भूरा सैनी, पान सिंह और शीशपाल सिंह के चोट लगना बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें