फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एजीएम में किसान बोले-गन्ना क्रय केंद्रों पर शाम चार बजे तक हो तौल

Fri, 25 Sep 2026 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ में बृहस्पतिवार को वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी गन्ना पेराई सत्र को लेकर चीनी मिलों के क्रय केंद्रों के विभाजन, केंद्रों के स्थानांतरण, सर्वे-सट्टा, गन्ना पर्ची कैलेंडर सहित किसानों से जुड़ी समस्याओं और प्रस्तावों पर चर्चा हुई। किसानों ने क्रय केंद्रों पर तौल व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही उनकी सहमति के बिना क्रय केंद्र स्थानांतरित नहीं करने की मांग की।
विज्ञापन




सभा में किसानों की ओर से मांग की गई कि आगामी गन्ना पेराई सत्र में प्रत्येक गन्ना क्रय केंद्र पर शाम चार बजे तक नियमित रूप से गन्ने की तौल कराई जाए। किसानों की मर्जी के बिना गन्ना क्रय केंद्रों को इधर-उधर स्थानांतरित न किया जाए। गन्ना परिवहन का किराया किसानों से नहीं काटे जाने की मांग भी उठाई गई। किसानों ने क्रय केंद्रों पर घटतौली का मामला भी जोर-शोर से उठाया और इस पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। पचोकरा की पुलिया से मानपुर तक रास्ता बनवाने की मांग भी किसानों ने सभा के दौरान रखी, ताकि उन्हें गन्ना ले जाने में कोई दिक्कत न हो। गांव मधपुरी इनायतपुरी के किसानों ने अवध चीनी मिल स्योहारा बिजनौर का क्रय केंद्र हटाकर दीवान चीनी मिल अगवानपुर का क्रय केंद्र स्थापित करने की मांग की। गांव रुस्तमपुर भैंसला के किसानों ने अलग से गन्ना क्रय केंद्र दिए जाने की मांग की। वहीं गांव डेहरा और दाढ़ी महमूदपुर के लिए अलग-अलग गन्ना क्रय केंद्र बनाए जाने की मांग भी वहां के किसानों ने उठाई गई। इसके अलावा किसानों ने गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रगतिशील गन्ना प्रजातियां उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक में विभिन्न चीनी मिलों के क्रय केंद्रों के विभाजन और स्थानांतरण को लेकर भी चर्चा की गई। अध्यक्षता गन्ना समिति के अध्यक्ष कुंवर सुरेंद्र सिंह, संचालन नीरज तोमर और समिति सचिव खेत सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। निदेशक गौरव कुमार, सचिन ढाका, संजय कुमार, समरपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें