फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धनग्न होकर किसानों ने जलाई गन्ने की होली

Thu, 31 May 2018 02:10 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किसानों ने जलाई गन्ने की होली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गन्ना बकाया का भुगतान न मिलने से नाराज किसानों ने बुधवार को महानगर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और कमिश्नर आफिस के बाहर गन्ने की होली जलाई। इससे पहले किसानों ने अंबेडकर पार्क में बैठक कर आरपार की लड़ाई का एलान किया। भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में मंडल के करीब पांच सौ किसान अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए। किसान नेताआें ने शासन-प्रशासन पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मिल मालिकों से मिलीभगत के चलते किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है। इससे किसानों की माली हालत गड़बड़ा गई है। घरों के जरूरी काम तक नहीं हो रहे हैं। हालत यह हो गई है कि किसानों के पास कपड़े बनवाने, बच्चों की स्कूल फीस देने और बीमारों का उपचार कराने तक को रुपये नहीं है। इसके साथ ही किसानों ने चकबंदी, पावर कारपोरेशन, सिंचाई विभाग आदि से संबंधित दस सूत्रीय ज्ञापन तैयार किया। अर्धनग्न किसानों ने हाथों में गन्ने लेकर अंबेडकर पार्क से कमिश्नर आफिस तक प्रदर्शन किया।

उसके बाद कमिश्नर आफिस के गेट पर गन्ने की होली जलाई। ज्ञापन कमिश्नर आफिस में सौंप दिया। इस दौरान प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार ने किया। समरपाल सिंह, महावीर सिंह, विजयपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, डा. नौ सिंह, उम्मेद सिंह, राहुल चौधरी, निशान सिंह व सुखपाल सिंह आदि ने किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें