पाकबड़ा। धान की तौल न होने पर भाकियू के प्रदेश महासचिव डॉ. नौ सिंह ने एआरएम को दीपावली के बाद आंदोलन करने की चेतावनी दी है। डॉ. नौ सिंह के अनुसार मंडल के किसानों की धान की तौल नहीं हो पा रही है, जिससे उनका भुगतान नहीं हो रहा है। परेशान किसान धान लेकर सेंटर पर पहुंच रहे हैं तो उन्हें बोरे नहीं होने के नाम पर वापस लौटा दिया जा रहा है। इसके अलावा किसानों का गन्ना भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। किसानों को दो साल से काफी नुकसान हो रहा है। अगर मंगलवार को भी किसानों के धान की तौल नहीं हुई तो दीपावली के बाद चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। डॉ. नौ सिंह ने मिलों में मैंथा का सिंथेटिक बनाए जाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।