फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: सदरपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, चारे की गठरी से वारदात छिपाने की कोशिश, पुलिस दे रही दबिश

Sat, 05 Aug 2023 12:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

किसान की हत्या की सूचना के बाद एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के भांजे राहुल से पूछताछ की। किसान की हत्या किसने और क्यों की पुलिस देर रात तक इसकी जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर में खेत से चारा लेने गए किसान सूखा सिंह (58) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 15 दिन से अपनी बहन के घर रह रहा था। घर के पास ही नाली में उसका शव पड़ा मिला है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


फिलहाल मामला जमीन के विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। छजलैट थाना क्षेत्र के ही गांव पचोकरा खानपुर के रहने वाले सूखा सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह किसान थे। करीब 15 दिन से वह गांव सदरपुर में बहन जमना देवी के घर पर रह रहे थे। शुक्रवार शाम वह बहन के घर के पास ही खेत से चारा लेने गए थे।

अचानक फायर की आवाज सुनकर जब सूखा का भांजा राहुल खेत की तरफ पहुंचा तो यहां सूखा सिंह नाली में मृत अवस्था में पड़े थे। उनके सिर से खून बह रहा था। पास में चारे की गठरी हुई थी। करीब 50 मीटर की दूरी पर दूसरी गठरी और चारा काटने वाली दरांती भी पड़ी थी।
विज्ञापन


राहुल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। एसएसपी हेमराज मीना, एसपी देहात संदीप कुमार मीना, सीओ कांठ अंकित तिवारी भी पहुंच गए। इसके बाद फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई।

मृतक के भांजे राहुल से पुलिस पूछताछ कर रही है। किसान की हत्या किसने और क्यों की पुलिस देर रात तक इसकी जांच में जुटी हुई थी। सूखा सिंह की पत्नी कौशल व अन्य परिजन गांव पचोकरा खानपुर में ही रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें