फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसान संगठनों ने पांच घंटे नेशनल और स्टेट हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाकियू ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को पांच घंटे तक जगह-जगह नेशनल और स्टेट हाईवे की एक लेन को घेरकर प्रदर्शन किया। ठाकुरद्वारा में किसान नेताओं ने विश्व व्यापार संगठन का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों को एक लेन से डायवर्ट कर यातायात व्यवस्था को संचालित किया। किसान नेताओं ने चेताया कि पंजाब के किसानों की एमएसपी गारंटी कानून सहित अन्य मांगें पूरी नहीं होने पर भाकियू दिल्ली की तरफ कूच करेगी।
विज्ञापन




भाकियू के नेताओं ने एमएसपी गारंटी कानून लागू करने, सभी को आवास देने, मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण करने सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को दिया। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि रोड की एक लेन जाम करने के लिए राष्ट्रीय सचिव चौधरी नौ सिंह ढिल्लो, उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, मोहित चौधरी, रनवीर सिंह, जितेंद्र सिंह को जिले के अलग-अलग स्थानों पर मौजूद थे।

मौढ़ा तैय्या, छजलैट में किसानों ने किया प्रदर्शन
तहसील कांठ के मौढ़ा तैय्या में किसानों दिल्ली बाईपास पर ट्रैक्टर के साथ मार्च निकाला। रोड के एक लेन पर ट्रैक्टर खड़ा कर प्रदर्शन किया। इसी प्रकार छजलैट में भी भाकियू ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस दौरान रोड की एक लेन पर जाम लग गया था।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टरों को खड़ा कर लगाया जाम
भाकियू टिकैत गुट ने मूंढापांडे स्थित लखनऊ हाईवे की एक लेन पर दिल्ली की ओर ट्रैक्टरों का रुख कर करीब दो किमी तक जाम लगा दिया। किसान नेताओं का कहना था कि वे पंजाब के किसानों के समर्थन में धरना दे रहे हैं। भाकियू ब्लाॅक अध्यक्ष धर्मेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार सुबह करीब 11 बजे किसान ट्रैक्टरों के साथ मनकरा मोड़ के पास पहुंचे। उन्होंने रामपुर की ओर से आने वाले रोड पर बैठकर माल हमारा, कीमत तुम्हारी नहीं चलेगी जैसे कई नारे भी लगाए। ब्लाॅक अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के कारण एमएसपी गारंटी कानून लागू नहीं हुआ। उन्होंने स्वामी नाथन रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी कानून लागू करने की मांग की। इस दौरान एएसपी अमरेंद्र सिंह यातायात व्यवस्था पर निगरानी कर रहे थे। एसएचओ संजय कुमार की अपील पर किसानों ने दोपहर तीन बजे धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान तहसील अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम, अजय कुमार सिंह, माखन सिंह, श्याम विजय सिंह, गुड्डू पाशा, कृष्ण पाल सिंह, अमर पाल सिंह आदि उपस्थित थे।

ठाकुरद्वारा हाईवे पर किसान मोर्चा ने पुतला फूंका
संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद -ठाकुरद्वारा मार्ग पर ट्रैक्टर मार्च निकाला। इसके बाद विश्व व्यापार संगठन का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान जाम लगने पर पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर आवागमन सामान्य किया।
कुंदरकी में भी किया प्रदर्शन
मुरादाबाद -आगरा नेशनल हाईवे भाकियू टिकैत सहित अन्य किसान संगठनों ने ट्रैक्टर के साथ मार्च निकाला। इस दौरान रोड पर जाम लग गया था। किसानों ने यहां भी जमकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से एमएसपी गारंटी कानून की मांग की।
विज्ञापन





मो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें