फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: समझौते की कीमत में किसान ने गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चकहबीबपुर निवासी किसान हरज्ञान सिंह (65) को दो पक्षों में समझौता कराने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। समझौता कराने के दौरान एक पक्ष के लोगों ने किसान पर ईंटों व रॉड से हमला कर दिया था। 11 दिन तक चले इलाज के बाद किसान की मौत हो गई।
सात दिसंबर को चकहबीबपुर गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान गांव निवासी किसान हरज्ञान सिंह दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने पहुंच गए थे। इससे एक पक्ष के रामवीर, धर्मवीर और राहुल नाराज हो गए और किसान के सिर पर ईंटों और रॉड से हमला कर दिया था। हमले में हरज्ञान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शांत हो गया था। घायल किसान को तुरंत सीएचसी ले जाया गया और फिर वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भी जब किसान की हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजनों ने उन्हें कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान सोमवार देर रात किसान की मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शाम को गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी रामवीर, धर्मवीर और राहुल के खिलाफ एनसीआर दर्ज है। रामवीर को हिरासत में ले लिया गया है। एनसीआर को मुकदमे में तरमीम कर अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें