फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भोजपुर और छजलैट तक चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर में अब एक जनवरी से भोजपुर और छजलैट तक इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। इन रूटों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। बसों के संचालन से यहां पर लगभग बारह सौ लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


मुरादाबाद नगरीय क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक बसों के रूट को बढ़ाया जा रहा है। इलेक्ट्रिक एसी बसों को पहले से तय दो रूट के अलावा दो और नए रूट पर चलाने की तैयारी हो रही है। नए रूट का सर्वे पूरा कर लिया गया है। एक जनवरी से नए रूट पर इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की संभावना है। इन रूटों पर अधिकतम किराया 25 रुपये रहेगा। यहां पर लगभग बारह सौ लोगों को फायदा होगा। ई-बस डिपो प्रभारी बाबर ने बताया कि जिन रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। वहां लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। लोग ऑटो के किराए में वातानुकूलित बसों में सफर कर रहे हैं। जिस वजह से ई-बस सेवा का रिस्पांस काफी बेहतर मिल रहा है।
विज्ञापन

नए प्रस्तावित रूट

-पीतल नगरी बस स्टैंड से पीपलसाना भोजपुर

-अगवानपुर से छजलैट
इन रूटों पर बसें चल रही

-दलपतपुर से अगवानपुर

-दलपतपुर से टीएमयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें