फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से किसान घायल, भैंसे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)। हरिद्वार स्टेट हाईवे पर स्थित शेरुआ धर्मपुर में शनिवार सुबह रोडवेज बस ने भैंसागाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में भैंसागाड़ी पर सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक भैंसे की मौके पर मौत हो गई और दूसरा भैंसा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने किसान को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के शेरुआ धर्मपुर निवासी रोहित किसान है। शनिवार सुबह खेत पर जा रहा था। उसने अपने घेर से हल निकालने के लिए भैंसा गाड़ी सड़क पर खड़ी कर दी। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बेकाबू रोडवेज की बस ने भैंसा गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक भैंसे की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा भैंसा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रोहित के परिजन दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घायल किसान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर दी। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें