फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क हादसे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। थानाक्षेत्र में दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर करनपुर गांव के पास मंगलवार रात करीब आठ बजे ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार किसान नेपाल की मौत हो गई। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के कुलीपुर नगला निवासी नेपाल (42) को कई दिन से बुखार आ रहा था। वह मंगलवार शाम करीब सात बजे करनपुर से डॉक्टर से दवा लेने गए थे। बताया जा रहा है कि रात आठ बजे वह करनपुर से दवा लेने के बाद अपने घर लौट रहे थे। दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर करनपुर के पास ही तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो ने नेपाल की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गए। हादसे की जानकारी मिलने पर नेपाल के परिजन आ गए और उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान के परिवार में पत्नी कंचन, बेटा सूर्यांश है। मूंढापांडे थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन को कब्जे में ले गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें