फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के दौरान हादसा- डीसीएम की टक्कर लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली/मढ़न। जिले के असमोली थाना क्षेत्र में खासपुर के निकट डीसीएम की टक्कर लगने से किसान की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार को सुबह चार से पांच बजे के बीच कोहरे के चलते हुआ। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया है। वहीं, आरोपी चालक भाग गया है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव देहरी जग्गू की मिलक निवासी महेश सिंह (45) अपने खेत में गन्ना छीलने जा रहे थे। रास्ते में पप्पू के ईंट-भट्ठे के पास डीसीएम चालक ने टक्कर मार दी। महेश सिंह के बेटे अंकित ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली वह मौके पर पहुंचे और पिता को लेकर संभल अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में उनके पिता की मौत हो गई। असमोली के प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट डीसीएम चालक के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। चालक पुलिस के हत्थे नहीं आया है, लेकिन क्लीनर को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें