कुछ ही देर में शाहिद के परिजन और अन्य ग्रामीण भी मौके पर आ गए। उन्होंने दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने चालक की गिरफ्तारी और वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की। पुलिसकर्मियों ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। शाहिद के परिवार में पत्नी हाजरा, पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। भगतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।