भगतपुर। खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर करंट से किसान दयाराम (40) की माैत हो गई। ग्रामीण का कहना है कि खेत में टूटे पड़े तार को जोड़ने के लिए विभाग ने गंभीरता नहीं दिया।
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत निबाड़ खास निवासी दयाराम शुक्रवार सुबह करीब नाै बजे अपने घर से खेत पर जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि रास्ते में पहले से ही टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार से दयाराम का पैर छू गया जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण शोर सुनकर मौके पर पहुंचे व किसी तरह से तार को दयाराम से अलग किया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए इसके बाद वे उन्हें लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने दयाराम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि खेत में टूटे पड़े तार को नहीं जोड़ा गया।