फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: जहरीली शराब पीने से किसान की मौत, घर में पसरा मातम

Mon, 16 Jan 2023 07:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला संवाद, मुरादाबाद

सार

भाई मिलाप सिंह ने बताया कि खाना खाने से पहले राजवीर गांव के किसी व्यक्ति से शराब लेकर आया था। शराब पीने के बाद उनकी तबियत खराब हो गई। उल्टी आ रही थी। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मूंढापांडे घौडा निवासी किसान राजवीर सिंह (40) की शनिवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मूंढापांडे पुलिस ने प्राथमिक जांच के दौरान जहरीला पदार्थ पीने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


राजवीर सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। किसान की पत्नी किरन ने बताया कि उनके पति ने शनिवार की रात घर में मीट बनवाया था। इसके पहले उनकी तबियत खराब हो गई थी। भाई मिलाप सिंह ने बताया कि खाना खाने से पहले राजवीर गांव के किसी व्यक्ति से शराब लेकर आया था। शराब पीने के बाद उनकी तबियत खराब हो गई। उल्टी आ रही थी। 

परिवार के लोग डॉक्टर के पास लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे, इससे पहले उनकी मौत हो गई। किसान की दो बेटियां हैं। इस मामले में भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें