फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान में झुके पेड़ के गिरने से किसान की मौत 

Tue, 05 Jun 2018 02:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन
विज्ञापन
तूफान को आए हुए चार दिन बीत चुके हैं। लेकिन इसका असर अब तक दिखाई दे रहा है। तूफान के दौरान झुके पेड़ सोमवार को एक किसान के ऊ पर गिर गए, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पाकबड़ा के बहादुरपुर राजपूत गांव में धर्मेंद्र सिंह (40) परिवार के साथ रहते थे। परिजनों ने बताया कि गत शुक्रवार को आए तूफान के कारण घर के बाहर खडे़ पेड़ झुके गए थे। सोमवार को शाम के वक्त धर्मेंद्र सिंह उन पेड़ों को हटवाने का काम कर रहे थे, इस दौरान ही पेड़ उनके ऊपर गिर गया। जिसके  नीचे दबकर धर्मेंद्र की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। धर्मेंद्र के परिवार में पत्नी ममता और बच्चे शिवा, शक्ति और अनुराग हैं। उनका रो रोकर बुरा हाल है। धर्मेंद्र की मौत की सूचना पर ग्रामीण सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें