फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मझोला मंडी को खीरा लेकर जा किसान की हादसे में मौत

Mon, 06 Apr 2026 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर रविवार सुबह बजरफुट से लदे ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में ऑटो पलट कर क्षतिग्रस्त हुआ है। ऑटो सवार गांव तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा निवासी किसान अनीस खां (45) की माैके पर ही मौत हो गई जबकि ऑटो चालक समेत दो लोग भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

किसान अनीस खां खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह रविवार सुबह छह बजे खीरा बेचने ऑटो में सवार होकर मझोला मंडी जा रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में जैसे ही ऑटो हाईवे से सटे ग्राम डोमघर के पास वन विभाग की नर्सरी के सामने गुजर रहा था तभी बजरफुट से लदे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार किसान अनीस खां की मौत हो गई। भीषण हादसे से हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। वहीं ट्रक चालक से भाग गया लेकिन पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे ले लिए हैं। पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। रविवार शाम जब किसान का शव पर ग्राम तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा में घर पर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गई। किसान की पत्नी नसीम जहां और बेटे मोहम्मद तंजीम और मोहम्मद अर्श शव को देखकर गम से बेहाल हो गए वहीं अन्य परिजन भी बिलख पड़े। शाम में अनीस के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।


काश, अपने बेटे की बात मान लेते अनीस खां
कुंदरकी। मझोला मंडी को जाने के लिए जब किसान अनीस खां अपने घर से कुंदरकी में गुलड़ तिराहे तक आए तो उनके साथ छोटा बेटा मोहम्मद अर्श पहुंचने को आया था। बताते है कि मंडी समय से पहुंचने के लिए किसान को उनके बेटे ने ऑटो से जाने से मना किया और कहा था कि किदी बड़े वाहन जाना तो किसान से बेटे की बात को अनसुना कर दिया और जल्द पहुंचने को ऑटो में सवार होकर चले गए। घर आकर बेटा सो गया तब कुछ की देर बाद सूचना मिली कि हादसे में अनीस खां की मौत हो गई है तो परिजन गम से बेहाल हो गए जिनको सगे संबंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधाते नजर आए।
विज्ञापन


शिक्षक के छोटे भाई थे अनीस खां
कुंदरकी। नगर से सटे हाजी झंडा खान मेमोरियल इंटर कालेज काजीपुरा में शिक्षक हनीफ खान के मृतक अनीस खां छोटे भाई थे और तीन भाइयों में मझले थे जिनकी आकस्मिक मौत से पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। एचजे खान इंटर काॅलेज के प्रबंधक डॉ तुफैल अहमद, प्रधानाचार्य सलीम सैफी, शिक्षक तमसील अहमद समेत अन्य शिक्षकों ने भी घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है।
विज्ञापन

फोटो संख्या एक, दो और तीन भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें