फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अवैध खनन करने से टोकने पर किसान से को पीटा, मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। श्मशाम घाट की भूमि और खेतों से रेत का अवैध खनन करने से टोकने पर खनन करने वालों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की जब किसान ने इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए कॉल लगाई तो वह उसका मोबाइल छीनकर धमकी देते हुए भाग गए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आरोपियों पर कार्रवाई करने और खनन रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कांठ थाने के गांव राजीपुर खद्दर से निकटवर्ती जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के कस्बा सहसपुर सटा हुआ है। इसी से होकर राजीपुर खद्दर के ग्रामीणों गांव को आते और जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सहसपुर के लोग जबरन उनके खेतों के चकों और श्मशाम घाट की भूमि से रेत उठाकर अवैध खनन करते हैं। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। शनिवार को गांव के केवल सिंह सैनी, होशियार, चंद्रपाल सिंह, प्रकाश सिंह, रामलाल, लेखराज, तेज सिंह, रवि सिंह, करन सिंह, राहुल, नन्हें, विजेंद्र सिंह, ठाकुर सिंह, बबलू सिंह, राजेश कुमार, ओमराज सिंह, दीपक कुमार, लोकेश कुमार आदि ग्रामीण एकत्र होकर कांठ थाने पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना-पत्र देते हुए कहा कि शनिवार की सुबह राजीपुर खद्दर का विपिन अपने खेत पर गया तो यहां सहसपुर के लोगों के द्वारा अवैध रूप से रेत का खनन किया जा रहा था। जब उसने खेतों व श्मशाम की भूमि से रेत उठाने के लिए मना किया तो खनन करने वालों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विपिन ने पीआरवी 112 पुलिस को बुलाने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया और सहसपुर से होकर निकलने पर रास्ते में घेरकर मारपीट करने का धमकी देते हुए मोबाइल लेकर भाग गए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए छिना गया मोबाइल दिलाने, अवैध खनन को रुकवाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें