फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दरियापुर में किसान पर तेंदुए का हमला, घायल

Sun, 04 Oct 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। साइकिल से अपने घर लौट रहे किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। शोर मचाने पर आगे चल रहे गांव के ही स्कूटी सवार ने उसे जैसे-तैसे बचाया। तेंदुए का पंजा लगने से किसान घायल हो गए। परिजनों ने उसका इलाज कराया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव दरियापुर रफायतपुर के रहने वाले भाजपा के बूथ अध्यक्ष अमीचंद्र सैनी ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने दस बजे उनके गांव निवासी किसान कान सिंह (55) निकटवर्ती जनपद बिजनौर के कस्बा स्योहारा से साइकिल से घर लौट रहे थे। उनके आगे स्कूटी से गांव के राजपाल सिंह चल रहे थे। जैसे ही कान सिंह बूढ़ी रामगंगा नदी के पुल और गांव के बीच में रास्ते पर पहुंचे तो वैसे ही अचानक पीछे से आए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अमीचंद्र सैनी ने बताया कि तेंदुआ कान को मय साइकिल खींचकर ले गया। इसी बीच उन्होंने शोर मचाया तो राजपाल सिंह ने अपनी स्कूटी को पीछे मोड़ दिया और शोर मचाते हुए तेंदुए को ललकरा, जिस पर वह कान सिंह को छोड़कर भाग गया।
तेंदुए का पंजा लगने की वजह से वह घायल हो गए। परिजनों ने उनका डॉक्टर के यहां इलाज कराया है। तेंदुए द्वारा किए गए हमले के बाद दरियापुर, रफायतपुर, काजीपुरा आदि गांवों के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें