फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी को दी विदाई

Thu, 16 Apr 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ग्राम न्यायालय तहसील बिलारी के न्यायाधिकारी अशोक कुमार का तबादला हो जाने पर तहसील बार एसोसिएशन बिलारी की ओर से बुधवार दोपहर तहसील के बार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने न्यायाधिकारी के लगभग दो वर्ष के कार्यकाल की सराहना की। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने कहा कि न्यायाधिकारी अशोक कुमार का बिलारी के ग्राम न्यायालय में कार्यकाल सराहनीय रहा। न्यायाधिकारी अशोक कुमार ने अपने संबोधन में तहसील बार एसोसिएशन के सहयोगात्मक रवैये तथा बार और बेंच के बीच बेहतर रिश्ते बने रहने की सराहना की। समारोह की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और संचालन बार महासचिव सुनील कुमार ने किया। समारोह में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चेतन्यपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, नबाव हुसैन, जबर सिंह, मोहम्मद आसिफ कमल, विक्रांत कुमार, अब्दुल कुददूस, उपेंद्र यादव, अवधेश शर्मा, आशीष शर्मा, तेज प्रताप सिंह चौहान, कुंवरपाल सिंह, बिशन सिंह, अतर सिंह आदि बार पदाधिकारियों ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें