फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में 50 लाख रुपये से ज्यादा की नकली दवाएं पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल के रामविहार कॉलोनी में नकली दवाओं का बड़ा भंडार औषधि प्रशासन विभाग ने पकड़ा है। प्राथमिक पड़ताल में 50 लाख रुपये से ज्यादा की दवाएं होने का अनुमान टीम ने बताया है। देर रात तक नमूने लेने की कार्रवाई जारी थी। यह कार्रवाई औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त दीपक शर्मा के नेतृत्व में की गई। इसमें अलग अलग जिले के छह निरीक्षक भी शामिल हुए। बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे टीम ने सबसे पहले शहजादी सराय स्थित आयुर्वेदिक दवाओं की फर्म पर छापेमारी की। मशीनों में एलोपैथिक दवाएं पैकिंग होती मिली। अगली कार्रवाई रामविहार कालोनी में गोदाम पर की। गोदाम पर रखी दवाएं देखकर टीम ने नमूनों की कार्रवाई शुरू की। औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि लखनऊ में विभाग के आला अधिकारियों को शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम गठित की गई। फर्म के पास आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का लाइसेंस है लेकिन मौके से फर्म के नाम से एक सिरप मिला है। देर रात तक जो कार्रवाई की गई है उसमें 100 से ज्यादा प्रकार की नकली दवाएं एलोपैथिक की बरामद हुई हैं। बताया कि जो दवाएं मिली हैं उनकी पैकिंग नामचीन कंपनी के रैपर में की जा रही थीं। बरामद दवाओं में जीवन रक्षक दवाएं, इंजेक्शन, गर्भवती महिलाओं के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाएं और बच्चों की दवाएं भी शामिल हैं। बड़ी मात्रा में पैकिंग मैटेरियल मौके से मिला है। छापेमारी करने वाली टीम ने अलग अलग जिलों के निरीक्षक आशुतोष, वैभव बब्बर, उर्मिला वर्मा, राजेश कुमार, उमेश भारती और रजत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें