फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बैंक में चोरी नहीं कर पाए तो सबूत ही ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक की सैंजना गांव स्थित शाखा में चोर दीवार में सेंध लगाकर घुस गए। चोरों ने लॉकर तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद चोर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर ही उखाड़कर ले गए।
विज्ञापन

शाखा के पीछे जंगल है। शुक्रवार रात चोर जंगल की ओर दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए और रिकार्डिंग डीवीआर कब्जे में लेने बाद लाॅकर तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। इस दौरान आहट होने पर आस पड़ोस के लोग जाग गए। इसी बीच डीवीआर ले कर चोर जंगल की ओर भाग गए। सूचना पर एसएचओ रवींद्र प्रताप सिंह मय पुलिस के मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सूचना मिलने पर बैंक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ हाईवे महेश कुमार गौतम ने मौका मुआयना किया। एसएचओ रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कैशियर नीलेश कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें