फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कटघर में घर बुलाकर फैक्टरी कर्मचारी को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के ताजपुर माफी में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे फैक्टरी कर्मचारी को घर से बुलाकर गोली मार दी। वह घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसके पास ही दो तमंंचे भी पड़े मिले हैं। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक लड़की को लेकर हुए विवाद में गोली मारी गई है। घायल युवक के भाई ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कटघर के ताजपुर माफी निवासी नकुल (23) पुत्र शेर सिंह चम्मच फैक्टरी में काम करता है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया शुक्रवार करीब सात बजे नकुल घर में चाय पी रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल रिसीव करने के बाद वह चाय का कप छोड़कर कर से बाहर चला गया। कुछ ही देर बाद घर से करीब आधा किमी दूर शिवचरन काॅलेज के पास उसे गोली मार दी गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो नकुल घायल अवस्था में पड़ा था। इसी बीच परिजन भी आ गए और पुलिस को सूचना दी। उसे कांठ रोड स्थित कॉसमॉम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ कटघर शैलजा मिश्रा भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई।
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पूछताछ में नकुल ने बताया है कि गांव निवासी संजीव प्रजापति ने उसे गोली मारी है। संजीव के एक लड़की से संबंध हैं। उसी लड़की को लेकर नकुल और संजीव में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद से संजीव नकुल से रंजिश रखने लगा था। उसने बदला लेने के लिए गोली मारी है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजीव प्रजापति और धीरज के खिलाफ जानलेवा हमला और एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें