फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रक की टक्कर से फैक्टरी कर्मी और डीसीएम की टक्कर से पांच मजदूर गंभीर घायल

Sun, 05 Oct 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर शनिवार को दो दुर्घटनाएं हुई। जिसमें ट्रक की टक्कर से फैक्टरी कर्मी गंभीर घायल हो गया। जबकि डीसीएम की टक्कर से पांच मजदूर घायल हो गए। सुरजननगर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव लालापुर पीपलसाना निवासी रामकुमार, रमेश, राजवीर छोटू आदि गांव के ट्रैक्टर में सड़क किनारे खड़े पलवे को काटकर ला रहे थे। तभी मधुपुरी मोड़ पर पर पीछे से आई एक तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर बैठे पांच मजदूर गिरकर गंभीर घायल हो गए। घायल मजदूरों को नगर के सरकारी अस्पताल में 108 एंबुलेंस से गयाm प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वहां से भेज दिया गया। उधर जनपद बिजनौर के थाना रेहड़ के गांव हसनपुर निवासी विजय सिंह काशीपुर स्थित एक फैक्ट्री में ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे। नगर के रतूपुरा चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर घायल विजय सिंह को पहले नगर के सरकारी अस्पताल में 112 डायल पुलिस ने भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक और उसके चालक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें