फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिवभक्तों के लिए लगाए शिविरों में ऑक्सीजन से लेकर एंटी स्नेक वेनम तक की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को तत्काल चिकित्सा सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविर लगाए हैं। दिल्ली रोड, कांठ रोड, अगवानपुर, प्रमुख कांवड़ मार्गों और विश्राम स्थलों पर बनाए गए शिविरों में डॉक्टर, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल स्टाफ की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। प्राथमिक उपचार के साथ जरूरत पड़ने पर उसे एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजने की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग ने पहली बार शिविरों में सामान्य दवाओं के साथ कई आपातकालीन जीवनरक्षक संसाधन भी उपलब्ध कराए हैं। प्रत्येक शिविर में ऑक्सीजन सिलेंडर, एम्बू बैग, ऑक्सीजन जांचने के लिए पल्स ऑक्सीमीटर, बीपी मशीन, ग्लूकोमीटर, स्ट्रेचर, प्राथमिक उपचार किट और आवश्यक मेडिकल उपकरण रखे गए हैं। यदि किसी कांवड़िये को पैदल यात्रा के दौरान सांस लेने में परेशानी होती है या ऑक्सीजन का स्तर अचानक गिरता है तो एम्बू बैग और ऑक्सीजन की मदद से उसे प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता दी जा सकेगी, जब तक उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता।

शिविरों में बुखार, नजला, जुकाम, बदन दर्द, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, एलर्जी, छाले और मामूली चोटों के उपचार की दवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा टिटनेस का इंजेक्शन, एंटी स्नेक वेनम (सांप काटने पर लगने वाला इंजेक्शन), ओआरएस, पट्टियां, एंटीसेप्टिक दवाएं और अन्य जरूरी आपातकालीन दवाओं का भी पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। गंभीर मरीजों को तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि शिविरों में मरीजों के लिए बेड, तीमारदार के बैठने की व्यवस्था, कूलर, पेयजल और विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में यह स्वास्थ्य शिविर सबसे बेहतर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें