फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दीक्षांत समारोह में डिप्लोमा पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोमुरादाबाद। राजकीय पॉलीटेक्निक मुरादाबाद में आयोजित दीक्षांत समारोह में डिप्लोमा पाकर मेधावियों के चेहरे खिले नजर आए। कार्यक्रम में राजकीय पॉलीटेक्निक मुरादाबाद, राजकीय पॉलीटेक्निक ठाकुरद्वारा और राजकीय महिला पॉलीटेक्निक मुरादाबाद के वर्ष 2025 के मेधावियों को डिप्लोमा वितरित किए गए। राजकीय पॉलीटेक्निक मुरादाबाद के विद्युत अभियंत्रण के यश कुमार यादव, सिविल अभियंत्रण के यश कुमार, यांत्रिकी अभियंत्रण के विवेक मिश्रा पहले स्थान पर रहे। राजकीय पॉलीटेक्निक ठाकुरद्वारा के यांत्रिक अभियंत्रण के प्रियांशु तिवारी, आर्किटेक्चर असिस्टेंटशिप के आशु वर्मा को पहला स्थान मिला। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक मुरादाबाद के विद्युत अभियंत्रण की ममतेश, इलेक्ट्रॉनिक्स की मीनू और कंप्यूटर साइंस की साक्षी ने पहला स्थान प्रापत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बरेली-मुरादाबाद मंडल के शिक्षक विधायक डॉ. हरिसिंह ढिल्लो ने शिक्षा को रोजगार परक तकनीक से जोड़ने, स्टार्टअप इंडिया, कौशल विकास की बात कही। उन्होंने युवा शक्ति से देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस डॉ. संजीव यादव ने विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और माता-पिता के त्याग व योगदान की सराहना की। प्रधानाचार्य धीरेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने और अपने श्रम से देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान अरुण कुमार सिंह गंगवार, कुलदीप किशोर, विपुल सूर्यवंशी, आशीष मोहन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें