फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर के गद्दों को धूप दिखाएं, बच्चों को नहीं होगी एलर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यदि बच्चे को जल्दी खांसी हो जाती है तो घर के गद्दों को धूप दिखाएं। झाड़ू लगाएं तो बच्चे को बाहर ले जाएं। धूल से बचाकर रखें। ऐसा करने से खांसी नहीं होगी और एलर्जी की दवा की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सलाह शहर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके दत्त ने दी है। तापमान कम होने के साथ बच्चों में सर्दी, खांसी की समस्या बढ़ने लगती है। बच्चों को धूल, धूप और धुएं से बचाकर रखें। धर में किसी को बुखार या खांसी है तो बच्चे को गोद में न खिलाएं। फास्ट फूड के स्थान पर घर का खाला खिलाएं। शहद, गुनगुना पानी, च्वयनप्राश, बादाम बच्चों को लिए फायदेमंद रहेंगे। डॉ. बीके दत्त ने बीमार बच्चों के परिजनों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।
विज्ञापन


सवाल-1
मेरे बेटे की उम्र पांच साल है। कभी-कभी वह घुटने में दर्द बताता है। यह समस्या पिछले दो साल से है। तेल मालिश करने के बाद दर्द ठीक हो जाता है। स्थायी समाधान के लिए हमें क्या करना चाहिए।
- आकाश होल्कर, बिलारी
जवाब
यह देखना होगा कि दर्द दौड़ते समय तो नहीं होता है। यदि सूजन है तो डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए। मालिश की बजाय आर बच्चे के घुटने की सिकाई करें। नॉक नी और फ्लैट फुट की समस्या भी देखनी होगी। बच्चे को विटामिन-डी के ड्रॉप दे सकते हैं।
विज्ञापन


सवाल-2
मेरे बेटे की उम्र साढ़े तीन साल है। उसे खांसी, जुकाम व बुखार हो रहा है। क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए और कैसे जल्दी ठीक हो सकता है।
- पवन गुप्ता, गोविंद नगर
जवाब
पैरासिटामोल सिरप सबसे सुरक्षित है। बच्चे को पटाखे के धुएं से बचाकर रखें। ठंड में खुले स्थान पर न ले जाएं। खांसी की दवा न दें, गुनगुना पानी पिलाएं। वायरल चल रहा है जिसे ठीक होने में सप्ताह भर लग रहा है।

सवाल-3
मेरी बेटी नौ साल की है। वह अपनी कक्षा में दूसरे बच्चों से छोटी है। उसका शरीर वृद्धि नहीं कर रहा है। मुझे क्या करना चाहिए।
- कविश पाल
जवाब
आपको देखना होगा कि एक साल पहले बच्ची की लंबाई कितनी थी। एक साल में औसतन छह से सात सेमी लंबाई बढ़नी चाहिए। यदि नहीं बढ़ी है तो डॉक्टर से मिलें। अनुवांशिकता का असर भी बच्चे की वृद्धि पर पड़ता है।


सवाल-4
मेरा बेटा दो साल चार माह का है। चार महीने से वह बोलते समय बहुत हकलाता है। चार माह पहले सब कुछ ठीक था। वैसे बच्चा एक्टिव है और बात को जल्दी समझ जाता है। हमें क्या करना चाहिए।
- मो. तैयब, कांठ
जवाब
इसकी कोई दवा नहीं दे सकते। बच्चे को स्पीच थैरेपिस्ट को दिखाना होगा। हकलाना पर उसे टोकें न बल्कि शब्द खुद पूरा कर दें। र, स और ल वाले तीन-तीन अक्षरों के शब्द बोलने का अभ्यास कराएं। कुछ बच्चे खुद भी ठीक हो जाते हैं।

सवाल-5
मेरा बेटा डेढ़ साल का है। उसे खांसी बहुत जल्दी हो जाती है। दवा हर बार आराम नहीं करती इसलिए नेबुलाइजर लगाना पड़ता है। क्या खांसी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता।
- गजेंद्र सिंह, रामपुर दोराहा
जवाब
बिस्तर व गद्दों को धूप दिखाएं। झाड़ू लगाएं तो बच्चे को बाहर रखें। बीड़ी, सिगरेट पीने के बाद बच्चे को गोद में न लें। धूल व भीड़ से बच्चे को बचाकर रखें। सावधानी रखेंगे तो दवा कि जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें