फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपोर्टर्स परेशान.. जीएसटी से फायदे होंगे या नुकसान

Fri, 16 Sep 2016 01:53 AM IST
उमेश शर्मा/ अमर उजाला
विज्ञापन
GST BILL
विज्ञापन
एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स ने देशभर के निर्यातकों से जीएसटी पर उनके सुझाव मांगे हैं। निर्यातकों की ओर से आवाज उठती रही है कि जीएसटी का हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्ट पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा और हैंडीक्राफ्ट्स इंडस्ट्री इससे तबाह हो जाएगी।
विज्ञापन


पिछले दिनों मुरादाबाद पहुंचीं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के सामने भी निर्यातकों ने ऐसी चिंताएं व्यक्त की थीं। ईपीसीएच को कुछ निर्यातकों ने जीएसटी पर अपने सुझाव भी भेजे हैं। इसके बाद ईपीसीएच ने निर्यातकों को एक चिट्ठी जारी कर हैंडीक्राफ्ट्स इंडस्ट्री से जुड़े देशभर के निर्यातकों से जीएसटी पर सुझाव देने को कहा है।

निर्यातकों के सुझाव संकलित करने के बाद ईपीसीएच उन्हें स्टडी करेगा और फिर मंत्रालय के सामने रखेगा। पिछले दिनों जब केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी मुरादाबाद आई थीं तब कुछ निर्यातकों ने मंच से जीएसटी पर शंकाएं जताई थीं।
विज्ञापन


हालांकि सार्वजनिक मंच से निर्यातकों द्वारा जीएसटी का मुद्दा उठाना मंत्री को नागवार गुजरा था लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया था कि निर्यातकों की चिंताओं को समझेंगी और आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने यकीन दिलाया था कि केंद्र सरकार हैंडीक्राफ्ट्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें