फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिले के 120 निर्यातक विदेशी ग्राहकों तक ऑनलाइन पहुंचा रहे हस्तशिल्प उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विदेशी खरीदारों के आने का इंतजार करने वाले निर्यातकों ने अब बाजार का रुख बदल दिया है। जिले के करीब 120 निर्यातक ऑनलाइन बाजार में उतर चुके हैं। अमेजन समेत अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर पीतल के दीये, कैंडल होल्डर, लैंप, टेबल डेकोर और होम डेकोर उत्पाद सीधे विदेशी ग्राहकों को दिखाए और बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के अनुसार, जिले में आयात-निर्यात के लिए करीब नौ हजार कारोबारी पंजीकृत हैं। इनमें 600 से अधिक बड़े निर्यातक हैं। करीब 120 निर्यातक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये विदेशी बाजार में अपने उत्पाद बेच रहे हैं। ई-कॉमर्स ने निर्यात कारोबार का तरीका भी बदलना शुरू कर दिया है। पहले विदेशी खरीदारों तक पहुंचने के लिए ट्रेड फेयर, एजेंट, आयातक और शोरूम प्रमुख माध्यम होते थे। अब कारोबारी अपने उत्पादों की फोटो, डिजाइन, आकार, कीमत और खूबियां ऑनलाइन प्रदर्शित कर रहे हैं। विदेशी ग्राहक मोबाइल या लैपटॉप से उत्पाद पसंद कर सीधे ऑर्डर कर सकता है। निर्यातकों का कहना है कि फिलहाल ऑनलाइन माध्यम से ऑर्डर की संख्या सीमित है, लेकिन इस बाजार में लगातार संभावनाएं बढ़ रही हैं। आने वाले समय में ऑनलाइन बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
00
दीप से फूलदान तक ऑनलाइन कैटलॉग में
मुरादाबाद के निर्यातकों की ऑनलाइन कैटलॉग में पीतल के दीये, गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाएं, कैंडल स्टैंड, अगरबत्ती स्टैंड, ट्रे, फूलदान, प्लांटर, नेपकिन रिंग, कोस्टर, लैंटर्न और डेकोरेटिव बॉक्स समेत कई उत्पाद शामिल हैं। कारोबारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उत्पाद की डिजाइन, आकार और कीमत की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। इससे विदेशी खरीदारों को दूर बैठे उत्पाद देखने और ऑर्डर करने की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

00
विदेशों के वेयरहाउस में पहले पहुंच रहा माल
कुछ निर्यातक अमेजन के एफबीए (अमेजन की भंडारण और डिलीवरी सेवा) जैसे मॉडल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें उत्पादों को संबंधित विदेशी बाजार के वेयरहाउस में पहले से भेजकर रखा जाता है। ग्राहक ऑनलाइन ऑर्डर करता है और उसके देश में मौजूद वेयरहाउस से ही उत्पाद की डिलीवरी कर दी जाती है। इससे छोटे ऑर्डर को भी विदेशी ग्राहक तक पहुंचाना आसान हो रहा है। ईपीसीएच अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने बताया कि अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, स्पेन समेत कई देशों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से हस्तशिल्प उत्पादों की बिक्री हो रही है। ऑनलाइन बिक्री बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए विदेशों में वेयरहाउस बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वहां मुरादाबाद का माल उपलब्ध रहने से खरीदार और शोरूम संचालक स्थानीय स्तर पर उत्पाद खरीद सकेंगे।
00
हस्तशिल्प उत्पाद दुकान के शोकेस से निकलकर डिजिटल शोकेस तक पहुंचा
ईपीसीएच के सीओए सदस्य नवेद उर रहमान ने बताया कि जिले के करीब 120 निर्यातक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं। इनके जरिये मुरादाबाद के उत्पाद सीधे विदेशी ग्राहकों के सामने पहुंच रहे हैं। हस्तशिल्प और होम डेकोर की मांग को देखते हुए निर्यातक ई-कॉमर्स के जरिये अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने उत्पादों को सीधे ग्राहक तक पहुंचाने का रास्ता खोल दिया है। पीतल नगरी का कारोबार अब दुकान के शोकेस से निकलकर डिजिटल शोकेस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें