मुरादाबाद में आठ अक्तूबर को अमर उजाला और आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड की ओर से धन संपदा सुरक्षित निवेश, सुनहरा भविष्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दिल्ली रोड स्थित होटल शाम को होने वाले इस इन्वेस्टर एजुकेशन प्रोग्राम में विशेषज्ञ निवेश से जुड़े सुझाव देंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
म्युचुअल फंड के साथ लक्ष्य आधारित निवेश के बारे में जानकारी देने के लिए आठ अक्तूबर को आपके शहर मुरादाबाद में इन्वेस्टर एजुकेशन (नार्थ) आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड के जोनल हेड ललित शर्मा और रीटेल सेल्स यूपी-उत्तराखंड के रीजनल हेड बृजेश गिरी आ रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राइव इन 24 में अमर उजाला की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में काफी संख्या में व्यापारी, शॉप कीपर और शहर के लोगों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम शाम चार बजे से शुरू होगा।
धन संपदा सुरक्षित निवेश, सुनहरा भविष्य नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ आपको पूंजी के बेहतर निवेश के बारे में जानकारी देंगे। निवेश से जुड़ी आम चुनौतियों को दूर करने व बाजार में आने वाले नए अवसरों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर निवेशकों के सवालों का जवाब भी विशेषज्ञ देंगे। हालांकि म्युचुअल फंड जोखिमों के अधीन है इसलिए योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ने के लिए कहा जाता है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा पूंजी के बेहतर से बेहतर लाभ के लिए निवेश की जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही पूंजी को कैसे सुरक्षित रखा जाए और नुकसान होने की कम से कम गुंजाइश रहे, इस पर भी विशेषज्ञ टिप्स देंगे।इस कार्यक्रम में आमजन भी भागीदार बनकर शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड में बेहतर निवेश की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए 9654280624 पर संपर्क कर सकते हैं।