फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: मौसम में उतार-चढ़ाव से बन रहे बारिश के आसार, फसलों के लिए होगा फायदेमंद

Fri, 02 Nov 2018 03:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शाम ढलते ही वातावरण में छाई रहने वाली धुंध से रात सर्द हो जाती है। इसमें इजाफा करने के लिए शनिवार को बादल और बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फसलों के लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन


बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

राजकीय इंटर कालेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि दिन में पश्चिम की तरफ से मध्यम गति की हवा रही है। रात को आसमान में कोहरा होने की वजह से सुबह के समय नमी बनी हुई थी। सुबह की आर्द्रता 82 और शाम की 68 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन

 
पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ हल्का सा सक्रिय हुआ है। इससे कहीं-कहीं थोड़ी बारिश है, लेकिन सभी जगह बादल छाए रहेंगे। यह रबी फसलों की बुवाई के लिए फायदेमंद रहेगी। इससे 15 नवंबर तक हल्का और बाद में कोहरा बढ़ने लगेगा। सुबह-शाम की ठंड में बढ़ोतरी हो जाएगी। खरीफ की फसलों की लगभग कटाई हो चुकी है। अगैती अहरह भी पकने को तैयार है। उसमें भी कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें