छह मार्च तक रद्द रहेगी अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस
महाकुंभ के कारण स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके कारण अंबाला से बरौनी के बीच चलने वाली नियमित ट्रेन को छह मार्च तक निरस्त किया गया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (14524) अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस चार मार्च तक व (14523) बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस छह मार्च तक निरस्त रहेगी। इस ट्रेन को पहले 26 फरवरी तक निरस्त किया गया था। अब निरस्तीकरण की अवधि बढ़ाई गई है।
देर से चलेंगी राजधानी समेत सात ट्रेनें
महरौली-डासना रेलखंड में विकास व मरम्मत कार्य के लिए रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इस ब्लॉक के कारण रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। मुरादाबाद से गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें एक मार्च को देरी से चलेंगी। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा चार ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी।
यह ट्रेनें देरी से चलेंगी
- (14311) आला हजरत एक्सप्रेस बरेली से साढ़े तीन घंटे लेट चलेगी।
- (20504) राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से दो घंटे लेट चलेगी।
- (12204) गरीबरथ एक्सप्रेस अमृतसर स्टेशन से ढाई घंटे लेट चलेगी।
रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी यह ट्रेनें
(13257) जनसाधारण एक्सप्रेस 28 फरवरी को चार घंटे रोककर चलाई जाएगी।
(12211) गरीबरथ एक्सप्रेस रास्ते में एक घंटा रोककर चलाई जाएगी।
(20503) राजधानी एक्सप्रेस 27 फरवरी को डेढ़ घंटे रास्ते में रुकेगी।
(13429) आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 फरवरी को एक घंटा रास्ते में रुकेगी।
(15715) गरीब नवाज एक्सप्रेस रास्ते में 30 मिनट रास्ते में रोकी जाएगी।