फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी टिकट घोषित नहीं, पूर्व सांसद ने किया रोड शो, पत्नी के लिए मांगा जनसमर्थन

विज्ञापन
जिला पंचायत वार्ड संख्या एक में रोड शो करत पत्नी के लिए जनसमर्थन मांगते पूर्व सांसद सर्वेश कुमार - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने से पहले ही पूर्व सांसद सर्वेश सिंह ने अपनी पत्नी साधना सिंह के समर्थन में वार्ड एक में रोड शो किया। उन्हें जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी बताते हुए पर्चे भी वितरित किए। 30 गांवों में रैली निकालने का दावा किया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने मामला का संज्ञान लेते हुए हाईकमान को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या एक से पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह ने पत्नी साधना सिंह के लिए जिला पंचायत सदस्य के लिए दावेदारी की है। उनके सामने पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने भी आवेदन किया है। पंचायत चुनाव को लेकर हुई तैयारियों की बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, मुरादाबाद के प्रभारी राज्यसभा सदस्य सैय्यद जफर इस्लाम, संयोजक और जिलाध्यक्ष ने कहा था कि टिकट घोषित होने से पहले कोई दावेदार खुद को पार्टी का प्रत्याशी घोषित नहीं करेगा। पार्टी की ओर से सभी को कहा गया कि वह क्षेत्र में संपर्क करते रहें, लेकिन खुद को प्रत्याशी के रूप में पेश नहीं करेंगे। दावेदार अपने-अपने क्षेत्र में सिर्फ पार्टी की योजनाओं को रखेंगे। लेकिन पूर्व सांसद ने बाकायदा रोड शो कर पत्नी के समर्थन में वोट मांगे।
इस संबंध में पूछे जाने पर पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह ने कहा है कि उन्होंने रोड शो सिर्फ वार्ड एक में नहीं, बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया है। वह सांसद रहे हैं, इसलिए जनता से मिलते रहते हैं। उनके रोड शो को जिला पंचायत सदस्य चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। वहीं, वार्ड एक से दूसरे दावेदार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व सांसद रोड शो कर रहे हैं, लेकिन मैं पार्टी के निर्देश के बाद ही जनता से वोट मांगूंगा अन्यथा जिसे चुनाव लड़ाया जाएगा, मैं उसका समर्थन करूंगा।
विज्ञापन

इन गांवों में किया रोड शो
पूर्व सांसद ने गांव लैदा से रोड शो शुरू किया, फिर क्रमश: बुधनगर, पट्टी चौहान, अमानतावाद, सबलपुर, टांडा अफजल, खैरुल्लापुर, टांडा आलम, असालतपुर, भायपुर, नारायनपुर, ताराबाद, कुआखेड़ा, गांवड़ी, करनावाला, मझरा, कटारमत, मसतल्लीपुर, तरफ दलपत, मैसूवाला, फैजुल्लागंज, राघोवाला, मलपुरा, रमनावाला, फरीदनगर, रामनगर खागूवाला, टांडा मानावाला, रूपपुर टंडोला में लोगों से समर्थन मांगा।
पार्टी विरोधी गतिविधियां मिलीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई : संयोजक
पंचायत चुनाव संयोजक सुरेश सैनी ने कहा है कि पार्टी सभी जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। ऐसे में जिसे चुनाव मैदान में उतारा जाएगा, उसे सभी मिलजुलकर चुनाव लड़वाएंगे। यदि किसी भी कार्यकर्ता ने पार्टी विरोधी गतिविधियां की तो अनुशासनात्क कार्रवाई की जाएगी।
पार्टी निर्देशों से पहले रोड शो अनुशासनहीनता : जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने कहा है कि जिला पंचायत सदस्य के दावेदारों का पैनल ने नाम भेज दिया है। सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पार्टी की घोषणा से पहले कोई भी खुद को प्रत्याशी नहीं बताएगा और न ही रोड शो या शक्ति प्रदर्शन करेगा। जिसे चुनाव मैदान में उतारा जाएगा, उसके समर्थन में सभी शेष दावेदार जुट जाएंगे। इसके बाद भी यदि कोई रोड शो अथवा खुद को प्रत्याशी घोषित कर रहा है तो यह घोर अनुशासनहीनता है। इसका संज्ञान लिया गया है। हाईकमान को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें