फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबादः ईदगाह पहुंचे पूर्व राज्यपाल कुरैशी के बिगड़े बोल, मोदी-शाह को कोसा

Sun, 23 Feb 2020 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
अजीज कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

व्हील चेयर पर बैठकर सीएए के खिलाफ चल रहे धरने को संबोधित करने ईदगाह मैदान पहुंचे यूपी व उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने मंच से खुलेआम आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


कुरैशी ने भाषण देना शुरू किया तो पब्लिक की तालियों के बीच उनके बोल बिगड़ते ही चले गए। कोई हमारी वफादारी पर हाथ उठाएगा तो हम उसका हाथ काट देंगे से अपनी बात शुरू करने वाले कुरैशी ने बाद में बेहद आपत्तिजनक और उत्तेजक शब्दों का इस्तेमाल करने से भी परहेज नहीं किया। 

अस्वस्थता की वजह से कुरैशी व्हील चेयर पर बैठकर ईदगाह मैदान पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ परिवार हिंदुस्तान को एक हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कहता है।
विज्ञापन


देश को आजाद कराने में मुसलमानों ने बढ़ चढ़ कर कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि मोदी और अमित शाह देश में नफरत के बीच वो रहे हैं। लोगों को गोडसे के जय राम और गांधी के हे राम के बीच का फर्क समझना होगा। 

इसके बाद उन्होंने मोदी और शाह को निशाना बनाया। पब्लिक ने तालियां बजाना शुरू कीं तो कुरैशी के बोल बिगड़ते चले गए। आपत्तिजनक भाषण देने के बाद अंत में कुरैशी बोले, इस लड़ाई को मोदी और शाह इसलिए अब तक हिंदू बनाम मुसलमान की लड़ाई नहीं बना सके क्योकि इस लड़ाई में गैर मुस्लिम भी शरीक हैं। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि जब तक सीएए को सरकार वापस नहीं लेती तब तक यह लड़ाई जारी रहनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें