फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: इमरजेंसी में हर चौथा मरीज डायरिया से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बंगला गांव निवासी 16 वर्षीय आफिया दो दिन से डायरिया से जूझ रही हैं। शरीर में पानी की कमी हो गई है और चक्कर आने के कारण ज्यादा देर खड़े नहीं हो पा रही हैं। बृहस्पतिवार को किशोरी के परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने शुरुआती परीक्षण करने के बाद उसे भर्ती कर लिया। मरीज को आईवी फ्लूड चढ़ाया गया।
विज्ञापन


यही स्थिति जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले हर चौथे मरीज की है। बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे तक अस्पताल की इमरजेंसी में 100 मरीज पहुंचे, जिनमें से 25 डायरिया के कारण भर्ती किए गए। मौसम में बदलाव व गर्मी के कारण यह परेशानी आ रही है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इससे प्रभावित हो रहे हैं।
अस्पताल के बच्चा वार्ड में 10 मासूम इसी समस्या के कारण भर्ती हैं। अन्य बीमारियों में टीबी, वायरल बुखार के मरीज हैं। स्थिति यह है कि वार्डों में बेड फुल हो गए हैं। जिला अस्पताल के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े हैं। सीएमओ ने सभी चिकित्सा प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि ओआरएस व जिंक भरपूर मात्रा में रखें।
विज्ञापन

स्टॉप डायरिया अभियान के तहत बुधवार को सीएमओ कार्यालय में एक बैठक का आयोजन भी किया गया था। डायरिया के अलावा बुखार व टायफाइड के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में ओपीडी वाले मरीजों की संख्या भी हर दिन बढ़ रही है। एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता का कहना है कि अस्पताल में दवा व बेड की पर्याप्त व्यवस्था है।
-

डॉक्टरों के सुझाव
- फील्ड में काम करने वाले लोग पानी की बोतल साथ रखें
- इन दिनों अंडा, मटन आदि का सेवन कम करें
- दस्त होने पर ओआरएस पीएं व खुद से अन्य दवा न लें
- दही, छाछ व फल रोजाना लें
- छोटे बच्चों को धूप में लेकर न निकलें
-

हर दिन ओपीडी हजार के पार
22 मई - 1400
21 मई - 1383
20 मई - 1506
19 मई - 1814
17 मई - 1450
16 मई - 1287
15 मई - 1232

-
डायरिया के मरीज रोजाना आ रहे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने से परेशानी और बढ़ सकती है। फल, सलाद, लस्सी, छाछ आदि का सेवन गर्मियों में बेहद फायदेमंद है। शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए खीरे व ककड़ी खाएं। जंक फूड व ज्यादा तेल-मसाले की चीजों से परहेज करें। घर का बना हल्का खाना खाएं। - डॉ. विजय अग्रवाल, एमडी मेडिसिन
-

छोटे बच्चों का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को जल्दी उल्टी-दस्त हो रहे हैं। फ्रिज में रखा बासी खाना न खाएं। जंक फूड बिल्कुल बंद कर दें। घर में ओआरएस व जिंक की टैबलेट रखें। - डॉ. सीपी सिंह, एमडी मेडिसिन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें