फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से हो सकती हैं सम सेमेस्टर की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का संचालन शुरू करने के लिए जिला प्रशासन और शासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। कार्यालय तैयार होने के साथ पद भी सृजित कर दिए गए हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि 15 जनवरी से कार्यालय शुरू हो जाएगा। इसके अलावा शासन में चर्चा है कि सम सेमेस्टर की परीक्षाएं गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से करवाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की थी। इसमें गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने भी प्रतिभाग किया था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय निर्माण कार्याों की प्रगति की जानकारी ली और संचालन संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।
शासन में चर्चा है कि आने वाले सम सेमेस्टर की परीक्षाएं गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से ही करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि यदि यह निर्णय आता है तो परीक्षा करवाना बड़ा काम होगा। उसके लिए पूरी रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का बैंक अकाउंट खुल गया है। अब वित्त समिति की बैठक भी होनी है। इसके बाद सामान खरीद की प्रक्रिया सरकार की और रुहेलखंड विश्वविद्यालय की नियमावली के अनुसार होगी। उन्होंने कहा कि हमें 15 जनवरी तक अस्थायी कार्यालय तैयार होने की उम्मीद थी। लेकिन अब 20 जनवरी तक कार्यालय तैयार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें