फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पैमाइश के बाद भी आयुर्वेदिक अस्पताल भवन का निर्माण शुरू नहीं

Mon, 10 Nov 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
फोटो 5 ठाकुरद्वारा नगर में मुरादाबाद हाईवे पर आधार में लटका आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन का निर्मा
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन का निर्माण विवाद के चलते रुका हुआ है। अस्पताल इस समय नगर के सीएचसी परिसर में चल रहा है। मढ़ी मंदिर कमेटी की आपत्ति के बाद डीएम ने दूसरी जगह अस्पताल के भवन के निर्माण के लिए पैमाइश कराई थी, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अस्पताल का निर्माण दूसरी जगह शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने गाटा संख्या 595 ग में आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि आवंटित की थी। इस गाटा संख्य संख्या 595 में मढ़ी मंदिर की भूमि भी है। जब अस्पताल के भवन का निर्माण शुरू हुआ तो मंदिर कमेटी ने इसका यह कहकर विरोध किया कि अस्पताल का निर्माण मंदिर की भूमि पर किया जा रहा है।
जबकि नगर पालिका द्वारा अस्पताल के लिए दी गई। भूमि गाटा संख्य 595 ग में है जिस पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया है। इस पर मामले ने तूल पकड़ा और अस्पताल के भवन का निर्माण रुक गया। कुछ दिन बाद अस्पताल के भवन का निर्माण फिर शुरू हुआ तो मंदिर कमेटी ने इसकी शिकायत डीएम से की। जिस पर डीएम ने एसडीएम ठाकुरद्वारा को दूसरी जगह अस्पताल के लिए भूमि तलाशने के निर्देश दिए। जिस पर गाटा संख्या 612 में भूमि की पैमाइश की गई।
विज्ञापन

इसमें कुछ भूमि ग्राम समाज की मिली जो अस्पताल के निर्माण के लिए बताई गई लेकिन दूसरी जगह पर भी अस्पताल के भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इस बारे में एसडीएम प्रीति सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी पैमाइश की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। अस्पताल और निर्माण करने बाले ठेकेदार को को भी अवगत करा दिया है। अब उनकी मर्जी है वह वहां पर अस्पताल का निर्माण करें या नहीं। जबकि अस्पताल वाले दूसरी जगह की भूमि को भवन निर्माण उपयुक्त नहीं मान रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें