फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 23वीं पीएसी ने धूमधाम ने मनाया 61 वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 23वीं वाहिनी पीएसी ने मंगलवार को 61वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर वालीबॉल मैच का अयोजन किया गया। इसके अलावा पीएसी अफसरों ने जवानों के साथ शस्त्र पूजन किया।
विज्ञापन

23वीं वाहिनी पीएसी के सेना नायक हिमांशु कुमार ने बताया कि 23वीं वाहिनी पीएसी की स्थापना 17 जनवरी 1963 में हुई थी। इसके बाद से ही पीएसी अधिकारी और जवान हर मोर्चे पर डटे हैं। लोगों की सुरक्षा की बात हो या दंगा व बवाल नियंत्रण करने की। हर जहां जवानों ने बहादुरी का परिचय दिया है। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि शुरुआत में 23वीं पीएसी का मुख्यालय बिलारी के सहसपुर में बनाया गया था लेेेकिन एक साल बाद ही इसे मुरादाबाद मुरादाबाद में स्थानांतरित कर दिया गया था। मंगलवार को सेनानायक ने जवानों के साथ शस्त्र पूजन की। इसके बाद वॉलीबॉल मैच भी किया गया। मंगलवार रात कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पीएसी कर्मी, उनके परिवार के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुती दी। इस मौके पर बड़ा खाना का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अकादमी के एडीजी जयनारायण सिंह, पीटीसी के एडीजी रवि जोसफ लोक्कू, आईजी पीएसी अमित चंद्रा, डीआईजी शलभ माथुर, एसएसपी हेमराज मीना, 9वीं वाहिनी पीएसी की कमांडेंट डॉ. ख्याती गर्ग अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें