विदेशों में जमा पीटर-इंद्राणी के धन जांच हो सकती है
- फोटो : gettyimages
एनआरएचएम घोटाले में फंसे मुरादाबाद के पूर्व चीफ फार्मासिस्ट जेएन शर्मा को सीबीआई टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कोर्ट से जमानत मिलने के बाद फरार चल रहा था। सीबीआई ने मुरादाबाद में कांठ रोड के सोनकपुर हरथला स्थित उसके घर से ही धर दबोचा।
आरोपी को मंगलवार दोपहर सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है। सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक अनुराग मोदी के अनुसार मुरादाबाद के जिला अस्पताल के लिए एनआरएचएम फंड से करीब 17.35 लाख रुपये की दवाइयां खरीदी गईं थीं।
दवा कारोबारियों और डॉक्टरों ने जमकर सरकारी रकम का बंदरबांट किया था। सीबीआई ने तत्कालीन सीएमओ एसके मलिक, दवा कारोबारी नीरज श्रीवास्तव, एसीएमओ स्टोर डा. प्रकाश चंद के साथ ही चीफ फार्मासिस्ट जेएन शर्मा के खिलाफ सीबीआई ने 4 जुलाई 2013 को एफआईआर दर्ज की थी।
एक मई 2015 को सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट विशेष कोर्ट में पेश कर दी थी। वर्तमान में यह सभी आरोपी जमानत पर चल रहे थे। इनमें से चीफ फार्मासिस्ट जेएन शर्मा विगत कुछ माह से पेशी पर नहीं आ रहा था। सीबीआई कोर्ट ने उसके वारंट जारी किए थे। वारंट जारी होने के चलते मंगलवार को सीबीआई टीम ने फरार चल रहे आरोपी को धर दबोचा।