फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एमओयू के बाद 13714 करोड़ का निवेश करने के लिए उद्यमी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इन्वेस्टर्स समिट के बाद जिले में निवेश करने के लिए 28 हजार करोड़ के एमओयू पर कारोबारियों ने हस्ताक्षर किए थे लेकिन 11 माह बाद सिर्फ 13 हजार 714 करोड़ का निवेश धरातल पर करने के लिए निवेशक तैयार हो गए हैं। जिले में सेंचुरी पेपरमिल, दो एथेनॉल की फैक्टरियां निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट के दौरान फरवरी 2023 में निवेशकों ने 35 हजार 910 करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिए थे। कुछ दिनों बाद कारोबारियों ने 28 हजार करोड़ के एमओयू पर ही हस्ताक्षर किए, अन्य कारोबारी पीछे हट गए। फरवरी 24 तक सिर्फ 155 कारोबारी अपना कारोबार लगाने के लिए तैयार हुए हैं। ये कारोबारी 13 हजार 714 करोड़ रुपये निवेश करेंगे। आयुष, अतिरिक्त उर्जा, आईटी एंड इलेक्ट्रानिक्स, शहरी विकास विभाग मेें निवेश करने के लिए एक भी कारोबारी सामने नहीं आया है।



एमडीए ने पास किए 27 नक्शे

एमडीए के चीफ टाउन प्लानर ज्योति प्रसाद ने बताया कि निवेशकों के अभी 27 नक्शे पास किए गए हैं। सिर्फ एक नक्शे का मामला विचाराधीन है। इसमें अधिकतर लोगों ने हाउसिंग के लिए नक्शे पास कराए हैं।
विज्ञापन


तीन बड़ी फैक्टरियां और उद्योग लगाए जाएंगे
उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ठाकुरद्वारा क्षेत्र में चार हजार करोड़ की लागत से सेंचुरी पेपर मिल, ठाकुरद्वारा की शुगर मिल और दलपतपुर में एथेनाल की फैक्टरी निर्माणाधीन है। अगले साल तक तीनों फैक्टरियों के चालू होने की उम्मीद है। इसी प्रकार अतिरिक्त उर्जा की एक, हाउसिंग के 30, एमएसएमई के 85, टूरिज्म के आठ, पांच उद्योग, हैंडलूम एंड टेक्सटाइल्स के दस,डेयरी के दस, एक्साइज के पांच, पशु पालन के नौ, आयुष विभाग का एक, कोआपरेटिव का एक, फारेस्ट विभाग से सात, हर्टिकल्चर के पांच, तकनीकी शिक्षा के छह, एक चीनी मिल,मेडिकल कालेज एक, मत्स्य पालन के दो, औद्योगिक विकास का एक, मेडिकल हेल्थ और ट्रांसपोर्ट विभाग के एक एक उद्योग खोले जाएंगे।



टॉप 100 उद्यमियों की सूची में मुरादाबाद नहीं



देश के टॉप 100 स्टार्टअप उद्यमियों की सूची जारी की गई हैं। इनमें यूपी के आठ युवा उद्यमी शामिल हैं लेकिन मुरादाबाद के किसी उद्यमी का नाम टॉप 100 सूची में नहीं है।

निवेशकों में अंबानी का नाम चल रहा
उद्योग विभाग की सूची में अभी अंबानी ग्रुप का नाम चल रहा है। रिलायंस ग्रुप को मांगने के बावजूद सरकार से अभी तक जमीन नहीं मिली है। जिला प्रशासन ने ठाकुरद्वारा में एक जमीन रिलायंस के लिए चयनित किया था। शहर की बड़ी कंपनी डिजाइन को ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड ने 250 और 800 करोड़ की दो मैनुफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट यूनिट ने के लिए एमओयू साइन किया था। इसी प्रकार मैपल इंफ्रा ग्रुप 400 करोड़ की टाउनशिप के लिए एमओयू साइन किया है। दिल्ली रोड पर परंपरा ग्रुप भी टाउनशिप का कारोबार खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें