फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंदिर में घुसकर सेवादारों को पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार स्थित मंदिर में घुसकर सेवादारों के साथ मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले में पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मझोला के लाइन पार निवासी लक्की, पारस और संजीव ने बताया कि 25 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे को तीनों माता मंदिर के सामने सड़क पार रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आ गए। बाइक सवारों ने तीनों के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने लगे। उस वक्त लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने बीच बचाव करा दिया था। इसके बाद पारस, संजीव और लक्की मंदिर की सफाई कर लगे थे। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार अपने साथ कुछ और युवकों को लेकर आ गए और उन्होंने मंदिर में घुसकर तीनों की पिटाई की। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह घटना कैद हो गई है। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें