फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मतदान कराने से पहले हुई लिखित परीक्षा में फेल हुए 16 पीठासीन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान कराने के लिए नियुक्त 2520 पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों का पहले दिन का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। इनमें शामिल 1260 पीठासीन अधिकारियों की हुई लिखित परीक्षा में 16 पीठासीन अधिकारी फेल हो गए। उन्हें 29 मार्च को द्वितीय पाली में दोबारा प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे 122 पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। सीडीओ सुमित यादव ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीडीओ सुमित यादव ने बताया कि राजकीय महिला और पुरुष पॉलिटेक्निक में दो पालियों में प्रशिक्षण हुआ। दोनों प्रशिक्षण स्थलों के दोनों पालियों में 2520 पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों में से 67 पीठासीन तथा 55 प्रथम मतदान अधिकारी (122) अनुपस्थित रहे। इन सभी का वेतन रोकने के आदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। सीडीओ ने बताया कि 1260 पीठासीन अधिकारियों की मतदान कराने से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्नों वाली लिखित परीक्षा में से 16 पीठासीन अधिकारी फेल हो गए। सीडीओ ने बताया कि अनुत्तीर्ण पीठासीन अधिकारियों व अनुपस्थित कर्मचारियों को 29 मार्च को पुन: निर्धारित प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर द्वितीय पाली में दोबारा प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण स्थल पर सीडीओ सुमित यादव, पीडी सतीश प्रसाद मिश्र, डीडीओ जीवी पाठक ने पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में पूछा-क्या होता है परीक्षण मत, खराब ईवीएम कैसे बदलें

मुरादाबाद। पीठासीन अधिकारियों की लिखित परीक्षा में 15 बहुविकल्पीय प्रश्नों ने ही 16 पीठासीन अधिकारियों को अटका दिया। इस लिखित परीक्षा में सामान्य और ईवीएम कार्य से जुड़े प्रश्न पूछे गए। पीठासीन अधिकारियों से परीक्षण मत क्या होता है। मतदान अधिकारी प्रथम व द्वितीय के क्या कार्य होते हैं के अलावा वोटिंग के दौरान अचानक खराब हो गई ईवीएम को कैसे बदला जाएगा आदि प्रश्न लिखित परीक्षा में पूछा गया। जिसमें 16 पीठासीन अधिकारी फेल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें