फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार्रवाई वापस न होने पर आज विरोध सभा करेगा अभियंता संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। सवा साल पहले विद्युत अभियंताओं द्वारा किए गए आंदोलन के बाद उन पर पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष की ओर से कार्रवाई की गई थी। ऊर्जा मंत्री की मध्यस्थता के बाद इन कार्रवाइयों को वापस लेने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक कार्रवाई वापस नहीं हुई। इसके विरोध में अभियंता संघ सभी जिला मुख्यालयों पर शनिवार को विरोध सभा करेगा।
विज्ञापन



अभियंता संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि 2023 में लंबित मांगों को लेकर अभियंताओं ने हड़ताल की थी। इसके बाद हड़ताल में शामिल होने वाले अभियंताओं के खिलाफ पावर कॉरपोरेशन की ओर से उत्पीड़नात्मक कार्रवाई हुईं। इसके कारण कई अभियंताओं को नुकसान भुगतना पड़ रहा है। उसे समय ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता के बाद हड़ताल खत्म हुई थी और उन्होंने पावर कारपोरेशन को कार्रवाई वापस लेने के निर्देश दिए थे। अब तक इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। इसके विरोध में अभियंता संघ शनिवार को कार्यालय का समय समाप्त होने के बाद जिला मुख्यालय पर विरोध सभाएं करेगा। यदि जल्द ही अभियंताओं पर की गई कार्रवाई को वापस लेने का आदेश नहीं होता है तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें