सैदपुर खादर में 200 बीघा जमीन
निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी के नजदीक सैदपुर खादर में शत्रु संपत्ति विभाग की 200 बीघा से अधिक क्षेत्रफल की जमीन है। केंद्रीय गृह विभाग के उप सचिव राजेंद्र कुमार ने इस संपत्ति को दो तरफ तारों से घेरने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे। कुछ जमीनों पर कोर्ट में केस भी चल रहा है।
शहर में 19 दुकानें मौजूद
शत्रु संपत्ति विभाग की बुध बाजार से लेकर रेलवे स्टेशन रोड पर 19 दुकानें हैं। इसके अलावा जीएमडी रोड स्थित कुटिया वाली गली में भी कुछ जमीनें हैं। बुधबाजार की आठ दुकानों का सरकार किराया वसूल करती है लेकिन अन्य दुकानों की फाइल अभी लंबित है।
कांठ क्षेत्र में पांच शत्रु संपत्तियां
कांठ क्षेत्र में शत्रु संपत्ति विभाग की पांच संपत्तियां हैं। इनमें एक आवासीय भवन पृथ्वीगंज में 7400 वर्गफुट क्षेत्रफल का है, बाकी चार संपत्तियां कृषि योग्य हैं। पांचों संपत्तियों का आकलन नए सर्किल रेट के आधार पर किया जाएगा। ठाकुरद्वारा की संपत्तियों का आकलन भी नहीं किया गया है। कुछ जमीनों पर मुकदमे की सुनवाई चल रही हैं।
शत्रु संपत्तियों की ई नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। अब नए सर्किल रेट के आधार पर जमीनों का मूल्यांकन कर कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार अब ईपीआईएस पोर्टल पर पंजीकरण कर अपना किराया जमा करेंगे। इस मामले में जिलों को शासनादेश भेजे गए हैं। -प्रशांत कुमार, शत्रु संपत्ति अधिकारी, पश्चिमी यूपी