फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पाकबड़ा ड़ीगरपुर रोड़ पर अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। मंगलवार को पाकड़ा डीगरपुर रोड पर एमडीए ने 17 बीघा प्लाटिंग को अवैध बताते हुए उनको बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि एमडीए के अधिकारी पहले अवैध प्लॉटिंग करा देते है। इसके बाद जब प्लाटिंग करने वाले लोगों को घर बनाने का सपना बेच कर चले जाते है तो एमडीए ध्वस्तीकरण की कार्यवाई करती है।
विज्ञापन

एमडीए को शिकायत मिली थी कि डीगरपुर रोड पर करीब दस किलोमीटर की दायरे में अवैध प्लाटिंग की जा रही है। मंगलवार को एमडीए के अधिकारी पुलिस बल फोर्स और जेसीबी लेकर डीगरपुर रोड पर पहुंचे। सबसे पहले एमडीए की टीम ने डीगरपुर रोड स्थित महलकपुर में दो लोगों की 15 बीघा जमीन पर हो रही प्लाटिंग को अवैध बताते हुए एमडीए ने बुलडोजर चलवाया। यहां जमीन पर जेसीबी ने एक कमरे और बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया। एमडीए की टीम रतनपुर कलां स्थित आर एस गार्डेन के पास दो बीघा जमीन पर चल रही प्लॉटिंग को भी ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा और अन्य स्थानों पर भी प्लाटिंग चल रही है। जानकारी मिलने पर प्लाटिंग के कार्य से जुड़े लोग सहम गए हैं। एमडीए की टीम के लौटने पर काफी लोगों ने राहत की सांस ली है। एमडीए के अवर अभियंता अवनीश मित्तल ने बताया की दो जगह पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बिना मानचित्र की जा रही प्लाटिंग अवैध है। आम लोगों को ऐसी जमीन नही खरीदनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें